विज्ञान किसे कहते हैं

विज्ञान किसे कहते हैं – 2023

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का Amir Study ब्लॉग में स्वागत है। आज हम विज्ञान (Science) के बारे में जानकारी (Knowledge) प्राप्त करने वाले हैं। जिसमें हम जानेंगे कि विज्ञान किसे कहते हैं – What is Science, विज्ञान की कौन-कौन सी शाखाएं हैं अर्थात् विज्ञान को कितने भागों में बांटा गया है तथा उनके जनक (Father) आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। हमारा प्रयास यह है कि आपको विज्ञान के बारे में बिल्कुल आसान भाषा में सब कुछ step by step समझा सके। इसलिए हम क्रमबद्ध तरीके से आपके सामने विज्ञान और उसके शाखाओं को परिभाषित करेंगे।

दोस्तों आज आप यहां बहुत कुछ नया सिखने वाले हैं तो चलिए बढ़ते हैं आज के इस नये Post की ओर विज्ञान किसे कहते हैं – What is Science in Hindi ?

विज्ञान किसे कहते हैं
विज्ञान किसे कहते हैं

Table of Contents

विज्ञान किसे कहते हैं

प्रयोग, निरीक्षण तथा निष्कर्ष के आधार पर की गई स्पष्ट तथा क्रमबद्ध जानकारी को विज्ञान कहते हैं।

                                                                   अथवा 
सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं।

         दोस्तों- यहां एक छोटा सा प्रश्न हमलोगों के दिमाग में आता है कि ज्ञान और विज्ञान में अंतर क्या है ? आखिर क्यूँ ज्ञान और विज्ञान एक-दूसरे से भिन्न है, तो चलिए इसे भी समझते हैं।

ज्ञान और विज्ञान में अंतर 

  • ज्ञान-  किसी वस्तु या कार्य के बारे में जानकारी को ज्ञान कहते हैं।
  • विज्ञान- प्रयोग तथा प्रेक्षणों के आधार पर प्राप्त ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

मेरे प्यारे मित्रों किसी भी प्रकार की जानकारी या सूचना ज्ञान कहलाती है लेकिन किसी जानकारी या सूचना को प्रयोगों और प्रेक्षणों के आधार पर सिद्ध किया जाए तो वह विज्ञान कहलाती है।

मुझे आशा है कि आप को ज्ञान और विज्ञान की ये एक छोटी-सी अंतर समझ में आ गई होगी तो चलिए अब हमलोग प्रयोग के आधार पर जानते हैं कि विज्ञान किसे कहते हैं अर्थात् विज्ञान क्या है ?

मेरे प्यारे साथियों हम अपने दैनिक जीवन में कोई भी कार्य नए तरीके से करते हैं, वह विज्ञान है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कोई नई खोज ही विज्ञान है। इसके अलावा हम दिन भर में जितनी भी वस्तुओं का उपयोग करते हैं फिर चाहे वह छोटी-सी सुई हो या बड़ी-से-बड़ी मोटर गाड़ियां सभी विज्ञान की ही देने है। इसी के साथ हमारे शरीर में होने वाले सभी क्रियाएं और बाहरी वातावरण में होने वाले परिवर्तन सब विज्ञान का ही स्वरूप है। इस प्रकार विज्ञान हमारी जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है जिसे नकारा नहीं जा सकता क्योंकि हमारे चारों ओर विज्ञान किसी न किसी रूप में मौजूद है। विज्ञान किसे कहते हैं, इसका जवाब थोड़ी-सी समझ में आ गई होगी।

अब हम विज्ञान के अर्थ और उत्पत्ति के बारे में जानेंगे-

विज्ञान का अर्थ क्या है- What is the meaning of Science 

  • दोस्तों विज्ञान का शाब्दिक अर्थ है- वि + ज्ञान अर्थात् विशिष्ट ज्ञान या विशेष ज्ञान।
  • संस्कृत भाषा में विज्ञान शब्द का अर्थ ‘विशेष ज्ञान’ है।

Science शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सिंटिया (Scientia) से हुई है जिसका अर्थ ज्ञान (Knowledge) या जानना (to know) होता है। ( विज्ञान किसे कहते हैं )

  • विज्ञान की दुनिया में महान वैज्ञानिकों में से एक इटली के वैज्ञानिक ‘गैलीलियो गैलिली’ को विज्ञान का जनक (Father of Science) कहा जाता है क्योंकि इन्होंने बहुत से ऐसे आविष्कार और खोजे की है जिन्होंने विज्ञान की दुनिया को एक नया मोड़ दिया।
विज्ञान की शाखाएँ
विज्ञान की शाखाएँ

             विज्ञान की शाखाएँ- Branches of Science

विज्ञान के दो मुख्य शाखाएं हैं- 

01. भौतिक विज्ञान (Physical Science) और

02. जीव विज्ञान (Biology or Life Science)


  • भौतिक विज्ञान का संबंध निर्जीव पदार्थों और उनसे संबंधित घटनाओं से होता है। अतः भौतिक विज्ञान को निर्जीव पदार्थों का भी विज्ञान कहते हैं। ( विज्ञान किसे कहते हैं )

01. भौतिक विज्ञान की दो शाखाएं हैं-

  • भौतिकी (Physics) और
  • रसायनशास्त्र (Chemistry)

  • जीव विज्ञान का संबंध सजीव पदार्थों और उनसे संबंधित घटनाओं से होता है। अतः जीव विज्ञान को सजीव पदार्थों का भी विज्ञान कहते हैं। ( विज्ञान किसे कहते हैं )

02. जीव विज्ञान की दो शाखाएं हैं-  

  • वनस्पति विज्ञान (Botany) और
  • जंतु विज्ञान (Zoology)

सामान्यतः विज्ञान की तीन शाखाएँ होती हैं-

  1. भौतिकी (Physics)
  2. रसायनशास्त्र (Chemistry)
  3. जीव विज्ञान (Biology)

( विज्ञान किसे कहते हैं )


01. भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं ?

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम किसी पदार्थ के भौतिक गुण तथा ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों का अध्ययन करते हैं, उसे भौतिक विज्ञान कहते हैं।

  • Physics शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द fusis से हुई है जिसका अर्थ Nature (प्रकृति) होता है।
  • सर आइजक न्यूटन (Newton) को भौतिक विज्ञान का जनक कहा जाता है।

अध्ययन की सुविधा के लिए भौतिकी को आठ भागों में बांटा जाता है-

  1. यांत्रिकी (Mechanics)
  2. ध्वनि (Sound)
  3. ऊष्मा (Heat)
  4. प्रकाश (Light)
  5. विद्युत (Electricity)
  6. चुम्बकत्व (Magnetism)
  7. आधुनिक एवं परमाणु भौतिकी (Modern and Atomic Physics)
  8. इलेक्ट्रॉनिकी (Electronics)।
Physics Quiz

02. रसायन विज्ञान किसे कहते हैं ?

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम किसी पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का तथा उनके बीच होने वाले रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करते हैं, उसे रसायन विज्ञान करते हैं।

  • Chemistry शब्द की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन शब्द ‘केमिया (Chemea)’ से हुई है जिसका अर्थ काला रंग होता है। मिस्र के लोग काली मिट्टी को ‘केमि (Chemi)’ कहते थे और प्रारंभ में रसायन विज्ञान के अध्ययन को ‘केमिटेकिंग (Chemeteching)’ कहा जाता था।
  • एंटोनी वॉन लेवोजियर (Lavoisier) को रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है।
  • Dr. P. C. Roy (डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय) को भारतीय रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है।
  • लेवोजियर (Lavoisier) को ‘आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्मदाता’ कहा जाता है।

वस्तुतः रसायन विज्ञान के अंतर्गत द्रव्य के संघठन तथा उसके अति सूक्ष्म कणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य के गुण, द्रव्यों में परस्पर संयोग के नियम, ऊष्मा आदि ऊर्जाओं का द्रव्य पर प्रभाव, यौगिकों का संश्लेषण, जटिल व मिश्रित पदार्थों से सरल व शुद्ध पदार्थ अलग करना आदि का अध्ययन भी रसायन विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है।


03. जीव विज्ञान किसे कहते है ?

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम जीवों के आंतरिक एवं बाह्य (बाहरी) संरचना तथा उनके शारीरिक क्रियाकलापों का अध्ययन करते हैं, उसे जीव विज्ञान कहते हैं।

  • Biology – Bio का अर्थ है – जीवन (life) और Logos का अर्थ है – अध्ययन (study) अर्थात् जीवन का अध्ययन ही Biology कहलाता है।
  • Biology शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द bios- (जीवन) और logia- (का अध्ययन) से हुई है।
  • अरस्तु को जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है।
  • जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क (Lamarck) (फ़्रांस) एवं ट्रेविरेनस (Treviranus) (जर्मनी) नामक वैज्ञानिकों ने 1801 ई. में किया था।

         जीव विज्ञान के अंतर्गत समस्त जीवधारियों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है। जीवधारियों की उत्पत्ति, उनका विकास, क्रियाकलाप, उनकी रचना, वातावरण का उन पर प्रभाव तथा उनकी पारस्परिक क्रियाएँ और यहाँ तक की उसकी मृत्यु सभी जीव विज्ञान के अंतर्गत अध्ययन किए जाने वाले विषय हैं। 

वनस्पति विज्ञान किसे कहते हैं ?

जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पादपों (वनस्पतियों) का अध्ययन किया जाता है, उसे वनस्पति विज्ञान कहते हैं।

  • Botany शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द “बोटानीख (Botanikh)” से हुई है, जिसका अर्थ वनस्पति होता है।
  • थियोफ्रेस्टस (Theophrastus) को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है।
जन्तु विज्ञान किसे कहते हैं ?

जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीव-जंतुओं का अध्ययन किया जाता है, उसे जन्तु विज्ञान कहते हैं।

  • Zoology शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्द Zoon तथा Logos से हुई है, जिसमें Zoon का अर्थ है ‘जन्तु’ तथा Logos का अर्थ है ‘अध्ययन’
  • अरस्तु को जन्तु विज्ञान का जनक कहा जाता है।

                  विज्ञान का महत्व – Importance of Science

दोस्तों- हमलोग विज्ञान किसे कहते हैं तथा विज्ञान को कितने भागों में बाँटा गया है, देख चुके हैं। अब हम विज्ञान के महत्व को समझेंगे कि विज्ञान हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है और किस प्रकार विज्ञान हमसे और हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। इन सभी बातों के बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे-

दैनिक जीवन में विज्ञान :

मेरे प्यारे मित्रों हमारे सुबह में उठने से लेकर रात में सोने तक हम बहुत से वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग करते हैं जैसे कि फ्रिज, कूलर, AC, लाइट, घड़ी, साबुन आदि अपने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले बहुत सी चीजों को देख सकते हैं जो पूर्व से विज्ञान पर आधारित है। वह छोटी-से-छोटी सुई हो या मोटर गाड़ी हमारे चारों ओर विज्ञान किसी-न-किसी रूप में मौजूद है।


शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान :

दोस्तों एक जमाना था। जब गुरु आश्रम में पढ़ाया करते थे। जहां पर गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिष्य आश्रम में ही रहा करते थे और आश्रम का कार्यभार भी संभालते थे। उसके बाद जब Keypad Mobile आया तो कोई भी बच्चा अगर मोबाइल लेकर स्कूल चला जाता तो मोबाइल जब्त कर लिया जाता और बच्चों की शानदार पिटाई भी होती थी। परंतु आज के समय में विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति ला दी है। अब बच्चे अपने घरों पर मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि से ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं आज विद्यालयों में भी बच्चों को डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाया जाता है।अब ये देखा जाय तो शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है।


चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान :

दोस्तों चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने बहुत ही ज्यादा तरक्की की है क्योंकि Medical के क्षेत्र में होने वाले सभी प्रयोगों के निवारण में विज्ञान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आप जानते हैं कि प्राचीन समय से ही भारत में चिकित्सा पद्धति चली आ रही है। उस समय चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीकी साधनों की बहुत बड़ी कमी थी परंतु चिकित्सा पद्धति पूर्ण रूप से कारगर थे। आज के समय में बहुत से चिकित्सा मशीनें आ चुकी है जो उस समय के चिकित्सा पद्धति को बहुत आसान बना रही है। जैसे कि विभिन्न प्रकार की दवाइयाँ, सिरिंज, इंजेक्शन विभिन्न प्रकार के सर्जरी और ट्रांसप्लांट आदि बहुत से विषय आज के चिकित्सा पद्धति से जुड़ चुके हैं। आज किसी भी बीमारी के ईलाज के लिए बहुत-सी प्रकार की मशीन उपयोग में लाई जाती है जो व्यक्ति के शरीर की पूर्ण जानकारी दे और कई प्रकार के बड़े-बड़े ऑपरेशन आदि सभी विज्ञान के कारण ही संभव हो पाए हैं। इस प्रकार Medical के क्षेत्र में भी विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है।


मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान :

दोस्तों आज मनोरंजन के क्षेत्र में भी विज्ञान काफी तरक्की की है। मनोरंजन के लिए विज्ञान द्वारा रेडियो, TV, Mobile, सिनेमा, Virtual Game आदि का उपयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी हमें इसी प्रकार के बहुत से Device देखने को मिलने वाले हैं। मनोरंजन के साधन अभी बदल चुके हैं। जहां हमारे मनोरंजन के साधन खिलौने और विभिन्न प्रकार के शारीरिक खेल हुआ करते थे। वह आज कम ही मात्रा में खेले जाते हैं। इसका कारण भी विज्ञान ही है।


संचार के क्षेत्र में विज्ञान :

शायद आप सुने होंगे कि पुराने जमाने में लोग अपने संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए पशु और पक्षियों का उपयोग करते थे। उसके बाद चिट्ठी यानि पत्र लिखी जाने लगी। जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए डाकिया कार्य किया करते थे। एक चिट्ठी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने कम से कम एक हफ्ते तो लग ही जाते थे परंतु अभी के समय में विज्ञान ने बहुत तेजी से नई तकनीक आविष्कार किया है। जिसमें ईमेल, टेलीफोन, मोबाइल, वीडियो कॉलिंग और भी Social Media के Platform आदि शामिल है। जो आधुनिक संचार के साधन बन चुके हैं।


यातायात के क्षेत्र में विज्ञान :

दोस्तों वो दिन था जब बैलगाड़ियां और ऊंट आदि पशु यातायात के साधन हुआ करते थे। पहले की गाड़ियों के टायर लकड़ी के बने होते थे जिन्हें पशुओं के द्वारा खींचा जाता था। एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में महीनों लग जाते थे परंतु विज्ञान की नई तकनीकों जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, बस,ट्रक, ट्रेन, जहाज आदि ने इस कार्य को भी बिल्कुल आसान बना दिया है। इनकी सहायता से हम कुछ घंटों में ही कई किलोमीटर दूर जा सकते हैं।

  • आदिमानव के द्वारा पहिए की खोज यातायात के क्षेत्र में एक नई क्रांति थी। जिसको विज्ञान ने आगे बढ़ाया।

रक्षा के क्षेत्र में विज्ञान :

मेरे प्यारे साथियों रक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम मानव के द्वारा पत्थरों और लकड़ी का उपयोग किया गया था। तत्पश्चात विकास के दौर के साथ विज्ञान के द्वारा छोटे पिस्तौल और बंदूक बनाई गई। जिससे एक समय में केवल एक ही गोली निकलती थी।

जब किसी देश के लिए एक देश से दूसरे देश के बीच रक्षा मुद्दे खड़े होते गए तब विज्ञान के द्वारा शक्तिशाली रक्षा सामग्री का जन्म हुआ जो मिसाइलों, आधुनिक हथियारों, परमाणु बम और ड्रोन्स के रूप में हमारे सामने आया। इस तरह रक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


रोबोट :

मेरे मित्रों रोबोट एक स्वचालित मशीन है। जिसका उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में हो रहा है। यह भी विज्ञान की महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। यह मशीन छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है, इसे रोबोट कहा जाता है। हाल ही में विज्ञान के द्वारा रोबोट्स में भी भावनाएं उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वे अपने निर्णय स्वयं ले सके।


दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने विज्ञान के बारे में जाना कि विज्ञान किसे कहते हैं साथ ही विज्ञान को कितने भागों में बाँटा गया तथा इसके महत्व को विस्तार से जाना। अगर आप को ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और किसी प्रकार के प्रश्न के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें, हम आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। इसी प्रकार की बेहतरीन जानकारी के लिए हमारे साथ बना रहें।

FAQ’S

Q.  01. विज्ञान किसे कहते हैं ?

प्रयोग, निरीक्षण तथा निष्कर्ष के आधार पर की गई स्पष्ट तथा क्रमबद्ध जानकारी को विज्ञान कहते हैं।

Q.  02. विज्ञान के जनक कौन हैं ?

विज्ञान की दुनिया में महान वैज्ञानिकों में से एक इटली के वैज्ञानिक ‘गैलीलियो गैलिली’ को विज्ञान का जनक (Father of Science) कहा जाता है क्योंकि इन्होंने बहुत से ऐसे आविष्कार और खोजे की है जिन्होंने विज्ञान की दुनिया को एक नया मोड़ दिया।

Q.  03. विज्ञान का अर्थ क्या हैं ?

विज्ञान का शाब्दिक अर्थ है- वि + ज्ञान अर्थात् विशिष्ट ज्ञान या विशेष ज्ञान। संस्कृत भाषा में विज्ञान शब्द का अर्थ ‘विशेष ज्ञान’ है।

Q.  04. विज्ञान किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं ?

सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं। सामान्यतः विज्ञान तीन प्रकार के होते हैं-
01. भौतिकी (Physics)
02. रसायनशास्त्र (Chemistry)
03. जीव विज्ञान (Biology)

Q.  05. साइंस शब्द की उत्पत्ति किससे से हुई है ?

Science शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सिंटिया (Scientia) से हुई है जिसका अर्थ ज्ञान (Knowledge) या जानना (to know) होता है।

3 thoughts on “विज्ञान किसे कहते हैं – 2023”

  1. Pingback: रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण Objective Questions Class 10th 2024 » Amir Study

  2. Pingback: प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन Best Objective Question 2024

  3. Pingback: जैव प्रक्रम - Jaiv Prakram - Best Objective Question 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *